धारा (१४४) – सड़क व चौराहे पर नहीं मिला परमिशन तो, शिव मंदिर में सरेंडर हो गये युवा ब्राह्मण…

भदोही जनपद में उन उपद्रवियों का पोस्टर बैनर जमकर लगाया जा रहा है, जिन्होनें धारा १४४ की धज्जियां उड़ाकर नागरिकता कानून विरोध की आड़ में तोड़फोड़ जूलूस से शहर को तबाह करने की साजिश रची थी या शामिल थे। ऐसे में अब नागरिकता संशोधन कानून समर्थकों को भी सड़क-चौराहे पर सभा व रैली की परमिशन प्रशासन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ब्राह्मण युवजन सभा भदोही ने भी सड़क-चौराहे पर रैली करके समर्थन जाहिर करने का प्रयास किया लेकिन धारा १४४ के चलते प्रशासन ने परमिशन नहीं दिया, जिससे शिव मंदिर में संरेडर होना पड़ा।

गौरतलब है जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी के नेतृत्व में रविवार को बड़े शिव मंदिर परिसर में NRC एनआरसी एवं CAA सीएए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन बैठक की गई, जहां सभी सदस्यों को कानून के बारे में बताया गया। संस्था ने पदाधिकारियों को मिशन दिया कि आप जहां भी सामाजिक व्यक्तिओं व गुमराह हुए व्यक्ति से मिलें उनको आप इस कानून के बारे में जरूर बतायें, जिससे जो गुमराह हुए व्यक्ति जो उपद्रव एवं तोड़फोड़ कर रहे हैं वह उक्त कार्य से बचें। जिला अध्यक्ष अंबरीश तिवारी ने कहा कि यह कानून किसी भी देश के नागरिक को देश से निकालने के लिए नहीं बनाया गया है, जो भी यहां के नागरिक हैं उन्हें इस कानून से कोई भी परेशानी नहीं होगी। यहां के नागरिक जो हैं वह रहेंगे ही..इस कानून के माध्यम से हमारे अल्पसंख्यक हिंदू बंधूओं को नागरिकता मिलेगी, जो अन्य मुस्लिम देशों से प्रताड़ित होकर हमारे देश में बतौर शरणार्थी रह रहे हैं।

इस बैठक में अमरीश तिवारी, अखिल तिवारी,राजकुमार दीक्षित,धनंजय दीक्षित,चंदन तिवारी, नितिन पांडेय, विवेक उपाध्याय, छोटू,अरविंद तिवारी,शिवम दुबे बिल्डर,संतोष दुबे,नीलेश दुबे,पंकज पांडेय, अखिलेश दुबे, प्रमोद दुबे,चंद्रेश तिवारी, प्रकाश शुक्ला,आदर्श तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading