काशी-वाराणसी से पिछले सोमवार आकर (कुकर्म कथा) का सनसनीखेज खुलासा करने वाली पीड़िता का इस सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बयान दर्ज किए। महिला ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले काशी-वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। इसके साथ ही महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जांच से जुड़ी जानकारी के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने महिला को एसपी कार्यालय बुलाया। करीब एक घंटे तक एसपी ने पीड़ित महिला से बातचीत की और उसका बयान दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में कुछ बातें उनको खटक रही थीं। इसीलिए उन्होंने महिला को बुलाया था। जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित महिला ने कहा कि जांच में किसी आरोपी का नाम कटा तो वह चुप नहीं बैठेगी। मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी।
संबंधित खबर 👉 कुकर्म कथा (03) – भदोही विधायक बोले बहन-बेटियों के न्याय की खातिर, सपरिवार फंदे के तख्त तक हूँ तैयार
पिछली खबर 👉 कुकर्म कथा (5)- भदोही भाग गया था संदीप, मुसीबत से बचने का रचा था चक्रव्यूह.!



