अवैध संबधों के ‘कलंक’ से जांच मुक्त ‘कलयुगी सीता’, पढ़िये..’पंडित’ की आत्महत्या का रहस्य….

भदोही पुलिस ने वंशीपुर में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर एक युवक शव पाये जाने पर विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए शंका समाधन किया। आखिरकार पत्नी के बयान पर हत्या के बिंदुओं से लौटकर अब जहां आत्महत्या निर्धारित हुआ है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि भदोही एसपी राम बदन सिंह ने रविवार को ही कह दिया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पायेगा। पुलिस मृतक राजित लाल उर्फ पंडित सरोज की पत्नी के लगातार बयान बदलने से अपने जांच के तरीके को बदलती रही लेकिन उसके द्वारा दिये गये तीसरी बार बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर आत्महत्या पर विवेचना कार्य शुरू है। ‘पंडित’ की पत्नी सीता देवी के ऊपर हत्या करने की धारा को हटाते हुए आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की धारा लगाकर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर रही है। सीता ने बताया कि “झगड़ा की वजह से खाना नही खाया और शराब पीये थे, जिससे मुझे मारे और मैं नाराज होकर घर के बाहर बैठी रही.. इसी कारणवश उन्होने धोती से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मैं वापस आई तो देखा और परिजनों को जानकारी दी, लेकिन लोगो ने मेरे ऊपर ही हत्या का आरोप लगाया।
फिलहाल ‘पंडित’ के गांव सहित क्षेत्रीय लोगों में यह चर्चा है कि ‘पंडित’ की पत्नी ‘सीता’ ने पुलिस से जब दो बार झूठ बोला तो तीसरी बार सही बोल रही है, यह कैसे विश्वास किया जा सकता.? हालांकि पुलिस भी अब विभिन्न शंका के समाधन को तलाशती हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर इसे आत्महत्या ही मान रही है।

संबंधित खबर 👉कलंकियों ने दी मौत, सजधज पत्नी दे रही थी विदाई, एसपी साहब भी बोले हत्या है

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित…किसी प्रकाशित खबर में कोई तथ्य अपूर्ण है तो जानकरी या खबर का खंडन तो भी हिंदी टाईपिंग अवश्य ईमेल कीजिये…सशब्द प्रकाशन

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading