‘कलंकियों’ ने दी ‘मौत’, सजधज ‘पत्नी’ दे रही थी ‘विदाई’, ‘एसपी साहब’ भी बोले ‘हत्या’ है…

'?????' ?? '???????' ?????? ?? '???? ????' ????????? ?? ????? ???? ??? ????? ???? ??? ??? ????

भदोही जनपद के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुर में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत होने से सनसनी फैल गई है, घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह स्वयं पुलिस अधिकारियों की टीम सहित पहुंचे और इस रहस्मयी घटना की जांच रविवार की सुबह शुरू हो गई। भदोही एसपी राम बदन सिंह की अनुभवी नजर कुछ अन्य साक्ष्यों पर भी पड़ी और ‘आत्महत्या’ की ‘झूठी कहानी’ धीरे-धीरे ‘बेकनाब’ होकर ‘अवैध संबध’ प्रेमी ‘कलंकियों’ इर्द-गिर्द भटकने लगी…✍️

मिली जानकारी के मुताबिक ज्ञानपुर में वंशीपुर निवासी पंडित सरोज नामक 26 वर्षीय युवक की रात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पत्नी का कहना है कि ‘पंडित’ रात में ‘झगड़ा’ किये और ‘फांसी’ लगाकर ‘आत्महत्या’ कर ली। ज्ञानपुर कोतवाली के असनाव पुलिस चौकी के अन्तर्गत मर्चवारी निवासी लक्ष्मी नारायण सरोज के बेटे राजितलाल उर्फ पंडित वंशीपुर में स्थित पाही पर अपने परिवार सहित रहता था। वह राजगीर का काम करता था। राजितलाल की शादी आठ वर्ष पूर्व मिर्जापुर जनपद के गंगा पार नेहवा में हुई थी। वह अपनी पत्नी सीता तीन बच्चे अमन (5), गुड्डू(3) तथा एक पुत्री के साथ बंशीपुर मे पाही पर रहता था। मालूम हो कि मृतक के पिता के रोकने के बाबजूद भी पत्नी की जिद्द के कारण मर्चवारी न रहकर पाही पर रहने लगा।

लोग बताते हैं..✍️स्थानीय लोग और परिजन बताते है कि ‘सीता’ अक्सर राजितलाल से झगड़ा करती थी। लेकिन वह इतना सीधा था कि केवल उसके कहेनुसार कार्य करता था। लोगो ने बताया कि सीता कभी-कभी ‘पंडित’ को खाना भी न देती तो, वह लोगो से मांगकर खा लेता या भूखा रहकर काम पर चला जाता था लेकिन पता नही कैसे उसकी बीती रात मौत हो गई।

लोगो का शक  – राजित लाल परिजनों से अक्सर आपसी विवाद होने की वजह से बैरा खास बंसीपुर में ‘पाही’ पर रहता था। रात में अवैध संबंध केश चलते किसी आशिक ने पत्नी की मौजूदगी में घर मे घुसकर मारपीट के बाद चारपाई में लगे रस्सी से पत्नी के सहयोग से गला कसकर हत्या के बाद आराम से फरार हो गया। ऐसा लोगों में खुली चर्चा।

सजधज बैठी थी पत्नी – घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तो पत्नी सोलहवों श्रृृंगार से सजधज कर गुमसुम बैठी थी। पुलिस मौके पर पहुुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात अभियुक्त के तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि 20 दिन पूर्व में भी पतिि-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति का गुप्तांग दबाकर उसे अचेत कर दिया था।

एसपी साहब बोले हत्या है.. घटनास्थल से जांच-पड़ताल करके ‘पंडित’ का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद कार्यालय पहुंचे भदोही एसपी राम बदन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के इस संवाददाता से बातचीत में उन्होनें अनुभवी पड़ताल से हत्या का साक्ष्य मंथन किया। कई साक्ष्यों पर परिवारजनों की पुुष्टि देखते हुये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सजधज बैठीी पत्नी से विशेष पूछताछ तय थी।  रविवार की शाम खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के बजाय हत्या पर पुलिस की जांच केंद्रित थी…

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित…किसी प्रकाशित खबर में कोई ‘तथ्य अपूर्ण’ है तो ‘जानकरी’ या ‘खबर का खंडन’ तो भी हिंदी टाईपिंग अवश्य ईमेल कीजिये…सशब्द प्रकाशन

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading