‘कल्याणनगरी’ बैठ ‘नेताजी’ करेगें सेवा, ‘राष्ट्र कल्याण पार्टी’ का गठन.!

मुंबई के प्रवेशद्वार कल्याण के युवा नेता शैलेश तिवारी ने ‘राष्ट्र कल्याण पार्टी’ नामक नए पक्ष का गठन करते हुए कांग्रेस पार्टी को राम-राम कर दिया। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शैलेश तिवारी ने यह बात पत्रकारों को बताई है कि हमने नए पार्टी का गठन किया है। पार्टी गठन करने के पीछे का मकसद लोगों की सेवा करना है। शैलेष तिवारी ने आगे कहा कि पार्टी गठन करने का उद्देश्य साफ है, आजकल लोग या नेता सिर्फ कुर्सी के लिए किसी भी हद तक चले जा रहे हैं। जनता किस मुसीबत में है, उन्हें मूलभूत सुविधा मिल रही है या नहीं, यह कोई देखने वाला नहीं है। पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि एक मजदूर को काम करने के बाद मजदूरी मिलती है, लेकिन लोग पार्टी में खून-पसीना बहाने के बाद भी पार्टी उन्हें क्या देती है। इस नई पार्टी में एक पार्टी की नगरसेविका सोनी अहिरे भी शामिल हुई है। राष्ट्र कल्याण पार्टी के बारे में उन्होंने दावा किया कि कल्याण के ७ नगरसेवक उनके संपर्क में हैं, जिसकी जल्द ही  सूचना जारी करेगें। अभय पांडेय के अलावा राहुल काटकर, अनुपम तिवारी, विनय सिंह और हर्षल सालवी सहित अनेकों लोग मंच पर मौजूद थे। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह पार्टी राष्ट्र स्तरीय कार्य करेगी। (न्यूज ब्यूरो – प्रमोद कुमार..✍️)

👉👉भदोही कंठ (८) – योगी महराज..फर्जी आरोप एफआईआर की, किसानी करता है ऐ विधायक

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading