यूपी की बेटी श्वेता शालिनी को, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार…

???? ?????? - ?????? ?????...??

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता तथा मुख्यमंत्री की सलाहकार श्वेता शालिनी ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्राप्त किया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में शिक्षा प्राप्त वे भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख उत्तर भारतीय नेता हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा तथा त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के एम सेठ ने इन्हें पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि के साथ श्वेता शालिनी का नाम न्यायमूर्ति भगवती, एयर चीफ मार्शल एनसी सूरी और सुनील दत्त जैसे उन दिग्गजों की सूची में शामिल हो गया, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल किया। यह पुरस्कार हाल के वर्षों में उन प्रमुख निर्वाचित प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया गया, जो राजनीति के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए पहचाने गए और जिन्होंने सुशासन लाने का कार्य किया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए सबसे हाल ही में चुने गए प्रतिनिधि हैं, डॉ. धन सिंह उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)। मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली एक सैनिक की बेटी श्वेता शालिनी, भारतीय जनता पार्टी की सबसे सक्रिय और उभरने वाली नेता हैं। मोदी युग में जहां प्रदर्शन आधारित जवाबदेही राजनीति का चलन है, यह पुरस्कार एक निर्वाहक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत करता है और वह अपने कर्तव्यों का पालन भली भांति कर सकती है। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि भले उन्हें महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के सलाहकार बतौर उपाधि दिया जाता है लेकिन यूपी यांनि पुश्तैनी जन्मभूमि में भी राज्य में सुशासन एवम् विकास का झंडा धार्मिक-सांस्कृतिक पथ संत योगी आदित्यनाथ जी गाड़ रहे हैं और ‘कर्मभूमि’ बतौर मुंबई एवम् महाराष्ट्र का प्रेम-सम्मान भूला नहीं जा सकता है।

✒️….न्यूज ब्यूरो – प्रमोद कुमार

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading