चार पीढ़ियों का रिश्ता है…हम तो अपने गाँव-घर आए हैं.!

बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का साथ पाएं है…

दो डाली, छः पत्तीभदोही से राहुल गांधी और अखिलेश का निशान है...

78 लोकसभा भदोही से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने ललकार लगा दिया है कि हम गाँव-घर आए हैं, यहां ४ पीढ़ियों पहले से हमारा गहरा नाता है. हमारे-आपके पूर्वजों-बुजुर्गों ने भदोही को जनहित विकास कार्य सींचा हैं. हम जनहित कार्य आगे बढ़ाने आए हैं, गिनाने नहीं। जगजाहिर है कि हमारे परदादा पं कमलापति त्रिपाठी जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने भदोही के तत्कालीन हम साथी पूर्वजों-बुजुर्गों के साथ बहुत से जनहितैषी कार्य किया था। औराई चीनी मिल से लेकर पंप कैनाल, रेलवे स्टेशन और रेलवे हाल्ट का निर्माण कराया। यहां की चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ी है, उसको यहां के पूर्वजों की स्मृति प्रारंभ करवाकर बुजुर्गों के चरणों में समर्पित करने कि हम युवाओं की प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा ने हार के डर से भदोही का प्रत्याशी बदला लेकिन उनको इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि पिछले पांच सालों में इनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। मेरा आपसे पीढ़ियों का रिश्ता है, इसलिए मैं आप सभी के बीच आया हूं। दो डाली,छः पत्ती का निशान ही यहां अखिलेश यादव और राहुल गांधी का चुनाव निशान है, आप को ‘दो डाली और छः पत्ती’ के निशान का बटन दबाकर ‘इंडिया गठबंधन’ को जिताना है।

अखिलेश यादव की सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ और जो नौकरी आई, उसका लाभ आप सभी को मिला। भाजपा की सरकार में कोई भी परीक्षा ऐसी नहीं हुई, जिसका पेपर लीक न हुआ हो, यह सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रही है।

किसानों को आज उनके फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है, किसान हताष हैं, मजबूर हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को उनके ऊपज का सही दाम कानून बनाकर गारंटी के साथ देगी। संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी भी परेशान हैं, जिनकी समस्या का निवारण भी लक्ष्य होगा। यहां चुनाव में समय बहुत कम बचा है, इसीलिए आप सभी से निवेदन है कि आप सभी बूथ पर जाकर संविधान द्वारा मिले, अपने अधिकार का उपयोग करके, इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंके।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading