√ 05 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…
√ लगभग 05 वर्षो के पश्चात अपहृता बरामद…
√ क्राइम ब्रांच व थाना भदोही को मिली बड़ी सफलता
√ अपहरण के पश्चात मुम्बई में छिपकर रह रहा था अभियुक्त…
√ लाक डाउन के दौरान मुम्बई से आकर भदोही-वाराणसी सीमा के पास छिपकर रह रहा था…
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक-17.04.2017 को वादी मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार (निवासी रामरायपुर थाना व जनपद भदोही) द्वारा लिखित तहरीर दी गयी थी, जिसमें बताया गया था उनकी बहन को पड़ोस का ही लड़का राजकुमार उर्फ करिया पुत्र जवाहरलाल (निवासी रामरायपुर थाना भदोही) बहला-फुसलाकर ले गया है कहा कि अगर थाने पर खबर दी तो जान से मार डालूंगा। उक्त के सम्बन्ध में थाना भदोही पर अभियुक्त राज कुमार हरिजन उर्फ करिया पुत्र जवाहर लाल निवासी रामरायपुर के विरूद्ध मु.अ.सं.186/17 धारा 363/366/504 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। दिनांक- 23.04.18 को मा. न्यायालय के आदेश के अवहेलना के पश्चात थाना भदोही पर मु.अ.सं.121/18 धारा 174 ए पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा दिनांक-13.11.18 को 05 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों के साथ- साथ क्राइम ब्रांच को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था. उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी भदोही महोदय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना भदोही की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-12.10.21 को 5 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त राजकुमार हरिजन उर्फ करिया पुत्र जवाहर लाल (निवासी रामरायपुर) को गिरफ्तार करने व अपहृता को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त राज कुमार हरिजन उर्फ करिया ने बताया कि लुक-छिप कर मुम्बई में रहता था। लाकडाउन के दौरान छिपते–छिपाते भदोही आ गया था और यहाँ भी छिपकर ही रह रहा था। दिनांक 12.10.21 को भदोही से भागने की फिराक में था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
राज कुमार उर्फ करिया पुत्र जवाहर लाल निवासी रामरायपुर थाना भदोही
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक – रेलवे स्टेशन भदोही दिनांक – 12.10.21 व समय- 06.50 सायं बजे।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु.अ.सं.186/17 धारा 363/366/506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना भदोही ,जनपद भदोही
2.मु.अ.सं.121/18 धारा 174 ए भादवि थाना व जनपद भदोही
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
1. विनोद दूबे प्रभारी स्वाट टीम (क्राइम ब्रांच), का. सर्वेश राय, का.नरेन्द्र सिंह ,का. तुफैल अहमद,का0 नागेन्द्र यादव का.दीपक यादव,का.नीरज यादव ,का.सुनील कन्नौजिया, चालक हे.का.सुभाष सिंह
2. अन्जनी कुमार राय प्र0नि0भदोही, विवेचक उ.नि. अविनाश राय चौकी प्रभारी रजपुरा मय हमराह जनपद भदोही