भदोही जनपद की ज्ञानपुर विधान सभा सीट से विधायक विजय मिश्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में प्रयागराज ‘नैनी जेल’ पहुंच चुके हैं. मध्यप्रदेश से भदोही पहुंचने तक ३०० से ज्यादा गाड़ियों में सवार समर्थकों से काफिला घिरा रहा. इस काफिले की लखनऊ से दिल्ली तक की सियासत में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मीडिया चैनलों पर भी जोरदार रही।
गौरतलब है कि भदोही जनपद पुलिस के लिए सुरक्षा व शांति व्यवस्था महत्वपूर्ण थी, जिसके लिए भदोही एसपी रामबदन सिंह के मार्गदर्शन नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस के साथ पीएसी व अन्य ऐजेंसियां एलर्ट थी. मध्य प्रदेश में भले ही डिटेंन करवाने के बाद भदोही पुलिस विधायक विजय मिश्रा को लेकर आ रही थी लेकिन सैकड़ों गाड़ियों के काफिले की खबर रह-रहकर हिलोर मचा रहा थी. इस काफिले को भदोही जनपद पुलिस ने सैकड़ों पुलिसिया जवान लगाकर बड़ी मशक्कत के बाद प्रयागराज से भदोही बार्डर प्रवेशद्वार यांनि हाइवे पर ऊंज थाना के पास हल्के-फुल्के बल प्रयोग से रोकने में कामयाबी हासिल की।
भदोही लेकर पहुंची पुलिस ने विधायक को दोपहर बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया. इससे पहले स्वास्थ परीक्षण और कोरोना जांच करवाने में भी पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि वे बिना बड़े भाई, बेटी या पारिवारिक सदस्य के पुलिस की गाड़ी से उतरने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। वहीं इस मामले की पैरवी कर रही है उनकी बेटी एडवोकेट रीमा पांडेय ने कोर्ट में एक बार फिर पिता की हत्या की आशंका जताने के साथ ही कहा कि उनकी तबीयत खराब है। कुछ भी हो सकता है। फिलहाल अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय कर दी है।
अधिवक्ता का दावा, हिरासत में लिए गए तीन लोग लापता – आगर मालवा में विधायक विजय मिश्र के साथ हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोग लापता हैं। पुलिस ने तीनों को सीजेएम कोर्ट मे पेश नहीं किया। इसके साथ ही 3.47 लाख रुपये और लग्जरी वाहन सहित विधायक का पिस्टल गायब है। विधायक के अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला ने आरोप लगाया कि आगर मलावा में विधायक के साथ गुलाब शंकर मिश्र, गोविंदा पांडेय और रोहित दुबे को पेश किया गया था। उनका भी रिमांड बना है। हिरासत के समय इनोवा भी बरामद की गई थी। पुलिस को तीनों लोगों के साथ बरामद वाहन को भी सीजेएम कोर्ट में पेश करना चाहिए। विधायक का लाइसेंसी पिस्टल भी गायब कर दिया गया है।
भदोही एसपी ने कहा, सब घर पहुंच गए – अधिवक्ता द्वारा लापता का अंदेशा व्यक्त करने के बाद मीडिया द्वारा पूछे जाने पर भदोही एसपी रामबदन सिंह ने कहा अन्य तीन लोग घर पर पहुंच चुके हैं और वे विधायक के महाकाल दर्शन यात्रा पर सिर्फ साथ थे। ऐसे में उन पर कोई अपराध नहीं बनता है।



