एम.जे.पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट और यशोदा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में “कवि सम्मेलन – मुशायरा” समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न…
रविवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शाम 7:00 बजे एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन सोनवाने कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुआ.इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मशहूर शायर गजलकार अफ़सर दकनी ने की और मंच संचालन डॉ. विजय पंडित ने किया।
इस अवसर पर कवि अफसर दकनी, कवि राज बुंदेली, कवियत्री निधि शुक्ला, कवि ओमप्रकाश पांडेय नमन ने अपने काव्य पाठ से सभी सबका मन मोह लिया. प्रमुख अतिथि शिक्षाविद साद काज़ी और शिक्षाविद डॉ.पद्मिनी कृष्णा ने साहित्य की सेवा में अग्रसर रहने वाली उपरोक्त संस्थाओं के योगदान की सराहना की और समय-समय पर आयोजित होने वाले इन आयोजनों के लिये साधुवाद दिया। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कवि सम्मेलन का समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भरपूर लाभ लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सोनवाने कॉलेज और नवभारत मित्र मंडल के सहयोगियों का सहयोग मिला।
मंच पर उपस्थित सभी उपस्थित मान्यवरों का और श्रोताओं का आभार डॉ. विजय पंडित ने मानते हुए कल्याण के साहित्य प्रेमियों का अभिनंदन किया।



