
‘ॐ शिवम सत्संग ट्रस्ट’ – ‘स्व.एम.जे.पंडित ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित ‘श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ – अयोध्या’ निमित्त ‘श्री सुंदरकांड पाठ’ और फलाहार – महाप्रसाद – भंडारा का आयोजन – सोमवार 22 जनवरी को काला तलाव कट्टा – कल्याण (पं.) पर और श्रीशिवमंदिर,नियर पुष्पराज होटल,कल्याण पर आयोजित किया गया है।
आयोजन टीम ने बताया की हम सभी के आस्था स्थान अयोध्या…में प्रभु “श्री रामचंद्र भगवान” के ‘श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ के निमित्त श्रीसुंदर कांड पाठ आयोजन और फलाहार – महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन काला तलाव कट्टा पर सुबह 9 से 11 बजे तक किया जा रहा है। यहीं श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन दोपहर 11:30 बजे से 1 बजे तक श्रीशिवमंदिर नियर पुष्पराज होटल पर भी आयोजित है तथा तदनिमित्त फलाहार – महाप्रसाद – भंडारा श्री यशोदा हॉल, जोशीबाग पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ.विजय पंडित, प्रेमशंकर मिश्रा, सुनील कुकरेजा ने आवाहन किया है कि ज्यादा से ज्यादा भक्तजन इन दोनों कार्यक्रम में पधारें और श्री सुंदरकांड पाठ और फलाहार-महाप्रसाद का लाभ लें।


