सोमवार – कीजिये यह काम, खुश होगें भोलेनाथ…

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। पुरातन काल से सोमवार का भगवान शिव से होता है। इस दिन को भगवान शिव के भक्त बहुत खास मानते है। और उनकी अराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार के दिन व्रत और पूजा करने से श‍िव जीअपने भक्‍तों पर बहुत जल्‍द खुश होते हैं। वे भक्‍तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सोमवार के दिन करें ये काम

  • सोमवार को मंदिर जाकर शिव जी को दूध और मिश्री चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा सके तो शिव जी को घर में ये चीजें अर्पित करें।
  • शिव जी को बिल्पपत्र बहुत प्रिय है। इसलिए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार को शिव शंकर को 11 बिल्व पत्र चढ़ाएं।
  • गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। यह मान्यता है कि इससे भगवान शंकर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
  • ‘ॐ नम शिवाय’ मंत्र के साथ कोई मीठा फल अर्पित करें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को इमरती चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।
  • अगर आप भोले नाथ की पूजा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की जब आप उन्हें चावल अर्पित करें तो चावल के दाने टूटे हुए न हो। भोलेनाथ को नारियल भी बेहद पसंद है तो आप उन्हें नारियल चढ़ा सकते हैं।
  • पूजा करते समय काले कपड़े न पहने, आपके पास हरा रंग का वस्त्र है तो आप उसे पहनकर पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा केसरिया,पीला,लाल और सफेद वस्त्र भी आप धारण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading