‘भवानीपुर’ के ‘शेर’ भदोही के सामने ‘ढ़ेर’ – जानिए खिताबी जंग की, पूरी खबर….

श्रीकाशीराज महाविद्यालय इंटरमीडिएट काॅलेज (औराई) के खेल मैदान में ‘स्वर्गीय आनंद तिवारी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता’ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हो गया, जहां फाइनल तक पहुंचे ‘भवानीपुर’ के शेर खिताब कब्जा करने में भदोही के सामने ढ़ेर हो गए. पढ़िए विस्तृत खबर…

गौरतलब है कि ‘स्वर्गीय आनंद तिवारी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता’ का फाइनल मैच शनिवार को ‘मां चौरा क्रिकेट टीम भवानीपुर’ और ‘भदोही क्रिकेट टीम’ के बीच खेला गया. जहाँ पूरा मैच रोमांच से भरा रहा। जिसमें पहले बैटिंग करने उतरी भदोही क्रिकेट टीम ने 222 रन बनाएं और लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां चौरा क्रिकेट टीम भवानीपुर की टीम 204 रन पर ऑल आउट हो गई। क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर भदोही टीम ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औराई ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ‘विकास’ ने मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उसे पहचानना था जिसमें हमारे क्षेत्र की एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं ने क्रिकेट के जरिए खुद को साबित करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल की विजेता रही भदोही टीम के साथ-साथ उप विजेता टीम मां चौरा क्रिकेट टीम भवानीपुर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।’ इस दौरान मुख्य अतिथि बतौर ब्लाक प्रमुख ने पूरे क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कोमल सिंह को (मैन ऑफ द सीरीज) के साथ-साथ (मैन ऑफ द मैच) का भी खिताब दिया गया। वहीं (बेस्ट बॉलर) विक्की को दिया गया। पुरा खेल मैदान हजारोंं दर्शकों से खॅचाखच भरा पड़ा था। इस दौरान उपस्थित मंचासीन कई गणमान्य लोगों सहित आयोजक साधु तिवारी, अखिलेश दूबे, मुन्ना दूबे, धीरज मिश्रा,अनुराग दूबे, रत्नेश तिवारी, डब्बल सिंह, बजरंगी दूबे, बिकास दूबे, गोलु नेता, राजु तिवारी, राजु शुक्ला, प्रदीप शुक्ला आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि भी सम्मानित – विशिष्ट अतिथि बतौर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी व पत्रकार बंधुओं को भी कमेटी के तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट प्रदान करके सहयोग बतौर सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकार प्रदीप दूबे ‘विक्की’, सुशील पांडे, विष्णु दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई लेखराज सिंह व कई उपस्थित मंचासीन गणमान्य लोगों का समावेश था।

👉जानिए भदोही जनपद का यह दो गाँव, जहां ब्लाक प्रमुख ने किया, लाखों का लोकार्पण

Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading