सावधान…महाराष्ट्र के इस शहर में है ‘लाॅकडाऊन’, यहां आवाजाही पर रोक…

लॉकडाउन में ढ़ील देने के बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे निपटने के लिए महाराष्ट्र के कई शहरों में कुछ क्षेत्रीय इलाकों में आवाजाही पर रोक लगा दिया है। इसी क्रम में नवी मुंबई में लोगों की चिंता बढ़ने की वजह से शहर में 10 कंटेनमेंट जोन घोषित करने का निर्णय नवी मुंबई महानगरपालिका ने लिया है।

गौरतलब है कि इस कंटेनमेंट जोन में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने बंद रखी जायेंगी। महानगरपालिका ने आदेश दिया है कि रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह से 29 जून से 5 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया है। नवी मुंबई के महापालिका आयुक्त अण्णासाहेब मिसाल ने कंटेनमेंट जोन की सूची और प्रतिबंधों की जानकारी दी है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले को बाहर नहीं जाना चाहिए और उसके बाहर रहने वाले लोगों को यहां नहीं आना चाहिए क्योंकि इस इलाके में लॉकडाउन लागू किया गया है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाये ऐसा आयुक्त ने कहा है। नवी मुंबई में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चुका है और 194 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद जिले का पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका संज्ञान लिया है और इस संबंध में बैठक की गई। महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इस बैठक में सांसद राजन विचारे, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, महानगरपालिका अण्णासाहेब मिसाल उपस्थित रहे। फिलहाल शहर में 34 कंटेनमेंट जोन है और अब महानगरपालिका ने 10 और कंटेनमेंट घोषित किया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading