भदोही जनपद के प्रयागराज बार्डर पर 25 मार्च को सनसनीखेज घटना सामनें आई थी, जहां एक महिला को ट्रक चालक ने सिर फोड़ ढ़केल दिया था. इस संदर्भ में वादिनी महिला ने ट्रक नं0 3810 के चालक हरेन्दर पाल सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया था, जिसमें बताया था कि चाय में नशीला दवा मिलाकर अचेत होने पर बलात्कार करके बैग सहित 3हजार रूपया लेकर यहां ट्रक से ढ़केलकर उतार दिया गया है. स्थानीय ऊंज थाना पर मुअसं 13/2020 धारा 328/376/323/379/411भादवि का अभियोग भी 25 मार्च को दर्ज हुआ था। फिलहाल भदोही जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और उक्त घटना के आरोपी को सलाखों में पहुंचा दिया गया है।
भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा क्राइम ब्रान्च टीम व थानाध्यक्ष ऊंज को जहां उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था, वहीं क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च व थाना ऊँज की टीम गठित की गयी थी। इसी क्रम में क्राइम ब्रान्च व ऊंज की टीम द्वारा धरातलीय व इलेक्ट्रानिक सूचना के आधार पर 3 मई को भीटी बार्डर नाका बैरियर से समय 1 बजे अभियुक्त हरेन्दर पाल सिंह पुत्र स्व0 जोगेन्दर सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली, जोकि पंजाब-अमृतसर के बरेका थाना का निवासी है। ट्रक कन्टेनर नं0 GJ 21W 3810 को भी गिरफ्त में लेकर सीज कर दिया गया है।
पूछताछ का विवरण –ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि एक महिला फरीदाबाद जाने हेतु हाथ दिया, जिसे मैं अपनी ट्रक में बैठा लिया। फरीदाबाद से न होकर दूसरी रोड होते हुए मुझे कोलकाता जाना था। मेरे द्वारा होटल में खाना खिलाने के बाद महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया तथा उसके साथ बलात्कार करने के पश्चात थाना ऊंज जनपद भदोही के नवधन पैट्रोल पम्प के पास उसे जबरजस्ती सर में राड से मारकर उतारकर, उसका बैग व 3000/- रूपया लेकर कोलकाता की तरफ चला गया। आज जब मैं वापस लौट रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम – भदोही एसपी द्वारा 2160/- नगद बरामद ( पीडि़ता के 3000/ रूपये मे से) बरामदगी सहित सफलता पूर्वक आरोपी को सलाखों तक पहुंचानेे वाली टीम को पुरस्कृत करने हेतु घोषणा की है। इसमें क्राइम ब्रान्च टीम से – अजय सिंह प्रभारी क्राइम ब्रान्च , का. सचिन झा, का. सर्वेश राय, का. नरेन्द्र सिंह , का. तुफैल अहमद, काा. नीरज यादव, का. सुनील कन्नौजिया, हे.का. चालक सुभाष सिंह व थाना ऊंज टीम से – थानाध्यक्ष ऊंज राम दरश, का. आशुतोष पाण्डे. का. राजू कुमार, का. राकेश कुमार, का. चा. सुभाष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



