कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका द्वारा शुरू खिचड़ी योजना विवादित हो गई, जिसकी क्वालिटी भी संदेह के घेरे में रही। इस संदर्भ में राष्ट्र कल्याण पार्टी ने निरंतर आगाह किया, फिर भी कोई ठोस पहल नहीं हो पाई।

गौरतलब है कि ‘राष्ट्र कल्याण पार्टी’ ने कंडोमपा की खिचड़ी योजना पर शिकायती पत्र जारी किया है, जिसमें कहां गया है कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए हर रोज दोपहर और शाम को खिचड़ी वितरण योजना संचालित हुई। यह खिचड़ी बहुत कम मात्रा में दी जाती है और इसको खाने वाले गरीब नागरिकों का पेट भी नहीं भरता है। खिचड़ी की क्वालिटी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है। पार्टी अध्यक्ष शैलेष तिवारी ने ‘सशक्त समाज न्यूज’ से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्होंने कई शिकायत आते ही मनपा आयुक्त को पत्र भेजकर अवगत कराया है। इसके बाद भी मनपा अधिकारी इस विषय को गंभीरता से नही ले रहे हैं। गरीब-मजदूर व नागरिकों को जो खिचड़ी दी जा रही है, उससे तबीयत भी खराब हो सकती है, जिसके लिए मनपा आयुक्त व अधिकारी खूद जिम्मेदार होगें। इसलिये खिचड़ी की क्वालिटी की जाँच हो और इसमें जो अधिकारी लिप्त पाये जाते हैं तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।



