ब्यूरो रिपोर्ट -विपुल पाण्डेय
मुजफ्फरनगर – ब्रांडेड कंपनी पारले जी के बिस्किट्स में जहरीली छिपकली निकलने से एक बार फिर समाजसेवकों की सक्रियता बढ़ गई है। गौरतलब है कि पड़ोस के ही दुकानदार से लाकर एक बच्ची ने बिस्किट खाया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तुरन्त बच्ची को भर्ती कर किया, व

हीं देर रात तक जारी उपचार के बाद बच्ची की हालत में आया सुधार होने की खबर मिल रही है। बच्ची के परिजनों की सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस के साथ ही खाद्य्य विभाग की टीम भी मौके पहुंची, जहां टीम ने जहरीले बिस्किट का सेम्पल लेकर जाँच पड़ताल के लिए भेजा। फोटो ऐसे में कई समाजसेवकों द्वारा बच्ची के परिजनों के साथ मिलकर का ब्रांडेड कंपनी के मामला दर्ज करवाने हेतु ठान लिया गया है, दूसरी ओर खाद्य्य विभाग ने भी अपनी जाँच पड़ताल की शुरू कर दी है। बता दें कि उपरोक्त घटना थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला ब्रह्मपुरी में कल की है।


