मुंबई (सं. भा.)। वसई क्षेत्र से एज २३ वर्षीय युवक को गांजा पीते पुलिस ने पकड़ा है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सलमान हनीफ भट्टवाले (२३) राम जमल चनेबोरी पापड़ी, वसई (प.) इलाके में रहता है। सलमान को गांजा पीने की आदत है।
शुक्रवार को १० बजे के आसपास मुलगांव श्मशान भूमि, वसई (प.) क्षेत्र में वह गांजा पी रहा था। इसी दौरान वसई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस नाइक सन्तोष गायकवाड़ की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ८ (क) के तहत मामला दर्ज किया गया।


