एक माँ के छलकते आंसू को पोछ पाना बहुत कठीन है और आंसू तो सुख भी जायेगें लेकिन हृदयतल का जख्म नहीं भरा जा सकता है। राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था ‘अभियान’ द्वारा जारी पोस्ट में लिखा है कि “कस्टडी मे हुई विजय सिंह की मृत्यु के मामले मे समाज का हर व्यक्ति विजय सिंह के परिवार के साथ है। कितना भी कोई करे पर क्या विजय के पिता हृदयनारायण सिंह और मां का दुख कम किया जा सकता है? बिल्कुल नही।होनहार विजय अपने परिवार का संबल था। समाज के लोग विजय के परिवार की सहायता के लिये आगे आये हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णविस ने दस लाख रुपए का मुआवजा सरकार की ओर से दिया और दोषियों को सजा दिलाने का पुख्ता आश्वासन भी दिया। महाराष्ट्र में आये राजनीतिक संकट के बीच कहीं मदद की यह राशि अटक न जाये…इसलिये मुंबई बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व राज्यमंत्री का दर्जा पाये फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने मुख्यमंत्री फड़णविस से लेकर उनके प्रमुख सचिव भुषण गगरानी ,मुंबई शहर के जिलाधिकारी के कार्यालय से लगातार सम्पर्क कर यह चेक बनवाया और विजय सिंह के परिवार तक इसे पहुंचाया। आज राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र,विधायक कप्टन सेलवन व नायब तहसिलदार महेश जाधव ने यह चेक विजय के परिवार के सुपुर्द किया।”



