भदोही लोकसभा क्षेत्र के गोपीगंज अंतर्गत केदारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम मे पूर्व शिक्षा मंत्री और कानपुर के कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने लोगो को संबोधित किया, यहां संबोधित करते हुए फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने की बात कही. इसके साथ ही चुनाव को धर्म युद्ध के साथ-साथ कर्म युद्ध भी बताया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि पिछले दो बार के पहले का वातावरण भूलना अन्याय होगा। यह हमें याद करना है कि पुर्ननिर्माण की प्रक्रिया को जानना जरूरी है। जो नही हुआ है, जो हो जाना चाहिए था। जो अभी बीते दस वर्षो में बना, वह अब दिखेगा। कहा कि भ्रष्टाचार का इतना बढ़ गया था, जो सभी लोग जानते है। आज जो देश में विकास और संस्कार की बात हो रही है। इसके लिए हम क्या सोचते है, यह जरूरी नही बल्कि लोग क्या सोचते है, यह जरूरी है। विकास और संस्कार साथ-साथ चल रहा है। नई शिक्षा नीति संस्कारों को पोषित करने वाली आ गई है। जो भविष्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। मजबूत सरकार लगातार बनी रहे यह सभी को ध्यान देने की जरूरत है।

जो भगवान का सबूत मांगेगा, तो उसे चुनना कहा तक सही है। जो केवल साधन के रूप में टीएमसी को चुन लिया, उसकी मानसिकता क्या होगी? आपका नेता सरकार की आवाज में आवाज मिलाये यह बडा कार्य है। भारत के मामले पर पूरी दुनिया भारत को देख रही है। इसलिए इस बार का चुनाव धर्म युद्ध के साथ साथ कर्म युद्ध भी है। इसलिए देश के नाम को बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। भारत की क्षमता का आह्वान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तैयार है। इस मौके पर अमित सिंह, श्रीनिवास चतुर्वेदी, फूलचंद तिवारी, आनंद तिवारी, नागेन्द्र शुक्ला, कैलाश तिवारी, आनन्द तिवारी, संतोष तिवारी, शुभम शुक्ला समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास चतुर्वेदी ने किया।



