दो युवाओं की भिड़ंत में, बाजी मार सकते हैं…भाजपा ‘मंडल मंत्री’.!!

भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अकोढ़ा गांव में प्रधान पद के लिए युवाओं की जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है. इन्हीं दोनों युवाओं की भिड़ंत के बीच ‘भाजपा’ के ‘मंडल मंत्री’ भी बाजी मारने को बेकरार हैं।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के बार्डर को प्रयागराज से मिलाने वाले अकोढ़ा गांव में इस बार चुनावी घमासान का अंदाज बदल गया है, जिसके कारण ऊंट किस करवट बैठेगा, यह अंदाजा लगा पाना कठीन है. इस गांव के परिदृश्य की बात करें तो पिछड़े वर्ग का वोटबैंक ही प्रत्याशियों को रेस में खड़ा करता है, जिसके बाद आखिरी दौर में ब्राम्हण सहित अन्य जाति के वोटर बतौर खिलाड़ी अपना दांव जीतते हुए प्रत्याशी पर खेल देते हैं. फिलहाल बतौर बीडीसी चर्चित युवा प्रत्याशी स्वतंत्र मिश्र (डब्बू) व पूर्व प्रधान सुरेन्द्र बेनवंशी में सीधी भिड़ंत देखी जा रही हैं. इसी बीच भाजपा के मंडल मंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि ‘हमारे चुनाव चिन्ह ‘कैमरे’ से वोट क्लीक हो रहा है और हम इन्हीं युवाओं के बीच धार्मिक व राजनैतिक पद की कर्मठता से ग्राम प्रधान बनने जा रहे हैं’।

अन्य प्रत्याशियों को लेकर ‘कोटधारी’ सुरेन्द्र बेनवंशी का दावा है कि ‘गदाधारी’ स्वतंत्र मिश्र (डब्बू) सिर्फ टक्कर में हैं और बाकी प्रत्याशियों का वही हश्र तय है, जो पहले होता आया है क्योंकि इस बार युवा जागरूक हैं, जो जाति-धर्म का जहर बोकर अकोढ़ा ग्राम के विकास को पतिला लगाने का सपना देख रहे लोगों को अपने वोट के दम पर करारा झटका देगें।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading