उत्तर प्रदेश की ज्ञानपुर विधान सभा सीट से विधायक विजय मिश्रा जहां करीबी रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराए मामले में चित्रकूट जेल में बंद हैं, वहीं इसके बाद से चौतरफा नये-नये मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इसी क्रम में भदोही जनपद की गोपीगंज कोतवाली ने एक और एफआईआर दर्ज किया है। इस FIR की काॅपी के साथ कुछ ‘काॅल रिकार्डिंग क्लीप’ सोशल मीडिया वायरल होते ही शनिवार को सियासी सनसनाहट फैल गई, जिसके कुछ घंटे बाद भदोही जनपद पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति मीडियाकर्मियों को भी सार्वजनिक मुहैया करवाई गई।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के प्रभारी निरीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा है कि….26.09.2020 को श्रीमती उषा देवी पत्नी रत्नेश कुमार मिश्रा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा थाना गोपीगंज में तहरीर देकर शिकायत किया है कि विधायक विजय कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान के लेटर पैड का उपयोग ग्राम विकास योजना के उपयोग करने के लिए लिया गया था। परन्तु विधायक द्वारा ग्राम प्रधान के लेटर पैड का उपयोग अपने निजी प्रयोजन के लिए करते हुए बेईमानी व धोखा देकर थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अ0सँ0 273/20 धारा 323, 506, 449, 349, 387 भा0द0वि0 की विवेचना सी बी सी आई डी अथवा अन्य संस्थाओं से कराए जाने के लिए माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ में दिया गया है। जो अपराध की श्रेणी में है। उक्त ग्राम प्रधान की शिकायत पर थाना गोपीगंज पर अ0सँ0 347/20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 का अभियोग विधायक विजय कुमार मिश्र के खिलाफ पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है।
वायरल हो रही FIR काॅपी और रिकार्डिंग— दूसरी तरफ इसी मामले की FIR काॅपी के साथ कुछ ‘काॅल रिकार्डिंग क्लीप’ सबसे पहले सोशल वायरल पर अचानक वायरल हुई. एक वायरल रिकार्डिंग में संभवतः जहां विधायक विजय मिश्रा पर पूर्व में जमीनी विवाद में मुकदमा दर्ज करवानेे वाले रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी के बेटे द्वारा प्रधानपति से प्रधान उषा मिश्रा के लेटरपैड पर विवेचना गैर जनपद स्थानांतरित होने नुकसान होने का हवाला दिया जा रहा है, वहीं दूसरी रिकार्डिंग में कोई बात कर रहा है कि हाईकोर्ट में राज्य मानवाधिकार सहित दोनों पार्टी तलब हो गई है और ऐसे में चाची (संभवतः ग्राम प्रधान) को भी हाईकोर्ट का चक्कर लगाना पड़ेगा, इसलिए………..हालांकि प्रधानपति उक्त लेटर पुराने मामलों को लेकर बता रहे हैं. फिलहाल FIR काॅपी के साथ यह रिकार्डिंग क्यों वायरल किया जा रहा है या इसमें बातचीत उपरोक्त लोगों की है या नहीं…इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़िए 👉एसपी साहब को भगवान बोल, न्यायालय नहीं हो रहे थे हाजिर, अब ब्लाक प्रमुख गए जेल.!!



