‘बहन-बेटियों’ पर ‘तेजाब’ के खिलाफ ‘छपाक’, ‘अंधभक्तों’ के ‘विरोध’ से ‘हाऊसफूल’.!

बहन-बेटियों पर तेजाब फेकनें वालों के खिलाफ यह फिल्म थियेटरों में चलने वाली ही थी लेकिन ‘अंधभक्तों’ के विरोध से ‘हाऊफूल’ हो गई। ऐसी चर्चा फिल्मी दुनिया के गलियारों में तेज है।

गौरतलब है कि दीपिका की फ़िल्म ‘छपाक’ को लेकर अलग-अलग अटकलों के साथ विरोध का दौर जारी है। आखिर क्यों ? क्या दीपिका ने किसी के चरित्र पर या किसी की भावनाओं को ठेस पहुचाया है क्या। दीपिका ने समाज मे चल रही घिनौने चेहरों को उनके अपराध को लेकर गंदी सोच वालो को करारा जवाब दिया है। समाज की सच्चाई उजागर हो रही है तो फ़िल्म का बाइकाट क्यो। क्या यूं राजनीतिक विरोध होता है तो अब विरोधी का भी जवाब मिल गया क्योंकि फ़िल्म हाउस फूल जा रही है।

सिंगर अमित (मयंक) अरोरा कहते हैं कि दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का बॉयकट और विरोध वही अन्धभक्त कर रहे है,जो अपने स्वार्थ के लिए दुसरों की बहन बेटीयो पर तेजाब फेकते है. इस फिल्म का उद्धेश्य बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे नरसंहार को लेकर सख्त कदम उठाना है, ना कि किसी राज़नेता की कहानी को लेकर इस फिल्म को राजनीतिक हिस्सा बनाने एक गलत प्रयास। फिलहाल बहन-बेटियों पर तेजाब फेकनें वालों के खिलाफ यह फिल्म थियेटरों में चलने वाली ही थी लेकिन ‘अंधभक्तों’ के विरोध से ‘हाऊफूल’ हो गई।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading