‘भरतपुर’ में ‘हजारी’ की ‘गूंज’ – बंधी जब समां, तब भाजपाइयों की तालियों से, यूं उठा हिलोर….

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत उगापुर (भरतपुर) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय भोजपुरी लोकगीत गायक हजारी दूबे का स्वर गूंजा, जहां अपनी गायकी से उन्होंने समां बांधकर श्रोताओं-दर्शकों का मन मोह लिया।

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के ममहर मंडल मंत्री सतीशंकर जायसवाल के पुत्र निर्मल जायसवाल के जन्मदिवस पर लोकप्रिय भोजपुरी गायक हजारी दूबे ने पहुंच कर बधाई गीत के साथ भक्ति गीत को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साथ छूटेगा कैसे मेरा आपका, जब दिल ही घर बन गया आपका
आज आए बड़ी उम्र है आपकी, बस अभी नाम लिया आपका साथ छूटेगा कैसे मेरा—-

उपरोक्त पक्तियों पर मनमोहक धून सुनाकर हजारी दूबे ने अंत सभी को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। लोगों ने कई घंटों तक ध्यान मग्न होकर भक्ति लोकगीत का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भदोही विनय श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल चेयरमैन भदोही, वार्ड नंबर 22 के दावेदार जिला पंचायत प्रत्याशी समाजसेवी अमित सिंह “प्रिंस”, लालता सोनकर जिला महामंत्री, अश्वनी श्रीवास्तव, दिलिप गुप्ता, बृजेश सिंह, पंकज, गिरधारी जायसवाल,और तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading