न मंडप – न ढ़ोल नगाड़ा, न सेहरा – न लाल जोड़ा, पढ़िए २ मिनट में अद्भुत शादी, जो है सुर्खियों में.!

न मंडप था न ढोल -नगाड़े। न नाच गाना हुआ और न ही शहनाइयां गूंजी। इतना ही नहीं इस ख़ास शादी में न तो फेरे हुए और न ही जयमाल। दूल्हों ने न तो सिर पर सेहरा बांध रखा था और न ही दूल्हनों ने लाल जोड़ा पहना था। मांग भराई और मुंह दिखाई की रस्में भी नहीं हुईं। शादी की पूरी रस्म भी महज़ दो से ढाई मिनट में ही अदा हो गई और इसके बाद शुरू हो गया, ज़िंदगी भर एक -दूसरे का साथ निभाने का सिलसिला।
प्रयागराज में हुई दो युवा जोड़ों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनूठी शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके परिवार के लोग और चंद मेहमान भी थे, लेकिन दरअसल दोनों दूल्हे अविनाश व अमित और दूल्हनें अंजलि व शिवा प्रयागराज में ही रहकर पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे हैं। चारों छात्र संगठन दिशा के सक्रिय सदस्य हैं। यह संगठन छात्रों को कुरीतियों और फिजूलखर्ची से बचने के लिए प्रेरित व जागरूक करता है। इन चारों ने जब परिवार वालों की सहमति से शादी का फैसला किया, तभी यह तय कर लिया था कि शादी के नाम पर न तो एक पैसे खर्च करेंगे और न ही कोई धार्मिक व पारम्परिक रस्में अदा करेंगे।

 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading