यूपी से बड़ी खबर – बदले गए 16 जिलों के SSP व SP, पढ़िए आपके जिले में कौन..?

File Pict. Of UP CM YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार मजबूत करने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आखिरकार मंगलवार को 43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, इनमें 24 एएसपी भी हैं. ऐसी बड़ी खबर यूपी से आ रही है. फिलहाल यूपी के हर जिले के लोगों की नजरें अपने जिले के ‘एसपी साहब’ पर टिकी है।

गौरतलब है कि विधान परिषद चुनाव के मतदान समाप्त होते ही 43 आइपीएस अफसरों के तबादले में 16 एसएसपी तथा एपसी भी बदले गए हैं. इन तबादलों के उपरांत 2015 बैच के युवा आईपीएस अफसर को भी चार्ज मिला। 2015 बैच के 12 अधिकारियों को जिलों में तैनाती मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैच के 14 आइपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। राजधानी लखनऊ में जहां डीसीपी (पूर्वी) चारु निगम को मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है, वहीं 2016 व 2017 बैच के 12 आइपीएस अधिकारियों को जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

      फिलहाल अमरेंद्र सिंह को एसपी सोनभद्र, चक्रेश मिश्रा को एसपी सम्भल, सुकीॢत माधव को एसपी शामली, डॉ. कौस्तुभ को एसपी संतकबीरनगर, अपर्णा गौतम को औरैया, सुनीति को एसपी अमरोहा, विपिन टाडा को एसपी बलिया, अविनाश पाण्डेय को एसपी मैनपुरी, नीरज जादौन को एसपी हापुड़, संजीव सुमन को डीसीपी लखनऊ व अमित कुमार को एसपी चंदौली के पद पर तैनाती मिली है। इसी क्रम में अशीष श्रीवास्तव को एसपी सोनभद्र से एसपी अभिसूचना लखनऊ, यमुना प्रसाद को एसपी सम्भल से एआइजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, नित्यानंद राय को एसपी शामली से एसपी अभिसूचना लखनऊ, ब्रजेश सिंह को एसपी संतकबीर नगर से एसी डॉयल 112 लखनऊ, देवेंद्र नाथ को एसपी बलिया से एसपी सीबीसीआइडी लखनऊ, देव रंजन वर्मा को एसपी बलरामपुर से एसपी एसआइटी लखनऊ, स्वपनिल ममगैन को उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से ईओडब्लू लखनऊ तथा चारू निगम को उपायुक्त, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के पद पर भेजा गया है।

अपर्णा गुप्ता को एसपी रेलवे मुरादाबाद, मिर्जा मंजर बेग को एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ, अनिल मिश्रा को एसपी प्रशासन डीजीपी मुख्यालय, सचिंद्र पटेल को एसपी एटीएस लखनऊ, सोनम कुमार को एडिशनल एसपी ग्रामीण गोरखपुर, निपुण अग्रवाल को एडिशनल एसपी शाहजहांपुर, केशव कुमार को एडिशनल एसपी मेरठ, के वेंकट अशोक को एडिशनल एसपी आगरा, इराज राजा को एडिशनल एसपी गाजियाबाद, सत्यजीत गुप्ता को एडिशनल एसपी आगरा, कुलदीप सिंह गुनावत को एडिशनल एसपी अलीगढ़, आदित्य लंगे को एडिशनल एसपी वाराणसी सुरक्षा, अॢपत विजयवर्गीय को एडिशनल एसपी मुजफ्फरनगर, कासिम आब्दी को एडिशनल डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, सौरभ दीक्षित को एडिशनल एसपी प्रयागराज तथा अतुल शर्मा को एडिशनल एसपी सहारनपुर के पद पर तैनात होने की खबर है।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading