टीवी पर ‘चीख उठे’ अरनब गोस्वामी- ड्रग दो…ड्रग दो…मेरे लिए ‘गांजा’ लाओ, ‘चरस’ लाओ…

टीवी न्यूज चैनल पर चीखनें की नई परंपरा के मठाधीश बने अरनब गोस्वामी जमकर ट्रोल हो रहे हैं. एक आंशिक न्यूज विडियो क्लीप वायरल हो रही है, जिसमें वे चीख-चीखकर कह रहे हैं कि “ड्रग दो…ड्रग दो…मेरे लिए गांजा लाओ, चरस लाओ…।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर टीवी चैनलों पर बहस का दौर जारी है। रिपब्लिक भारत चैनल के एडिटर एन चीफ अरनब गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहस के दौरान ड्रग्स और गांजा चरस की बात कर रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और चटखारे मजे ले रहे हैं। ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के एक निजी चैनल को इंटरव्यू देने को लेकर भी काफी आलोचना हो रही है। इस मुद्दे पर मीडिया दो फाड़ होती नजर आ रही है। अरनब गोस्वामी ने इंटरव्यू को लेकर भी चैनल पर निशाना साधा था। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए 👇👉https://youtu.be/nPKqvfsQQ34

वहीं, ड्रग्स दो कहते हुए वायरल हो रहे वीडियो पर पत्रकार उमाशंकर सिंह ने लिखा है, आज तो शनिवार है आज दे ही दो। @rahulpandita ने लिखा है, ये देखकर काफी निराशा हुई। अरनब काफी अच्छे पत्रकार थे और अच्छे एंकर भी। काफी युवा पत्रकारों ने एनडीटीवी न्यूज रूम में उनसे बहुत कुछ सीखा है। लेकिन अब लगता है कि अरनब को अपनी छवि की परवाह नहीं रही।

@maengandhi ने लिखा है, बिना अपराध साबित हुए संशय पर फ़ैसला सुनाने की कई भारतीय टीवी चैनलों की। इस भूख और होड़ ने लोगों की सोचने समझने की ताक़त को ताक पर रखवा दिया है. एक गिद्ध की क़ौम पैदा हो रही है, जिसमें ये माना जा रहा है कि न्याय करना मीडिया और भीड़ का काम है. जाँच एजेंसियाँ फ़ॉलो अप करेंगी।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading