सड़क पर नोट की बारिश, राहगीर देख हैरान, पुलिस ‘सेनिटाइजरिंग’ करवा ले गई….

लॉकडाउन में जहां रोजी-रोटी छीनने से लोग पैसे-पैसे को मोहताज हो रहे हैं, सड़क पर अचानक हुई रुपयों की बारिश ने राहगीरों को हैरान कर दिया। उससे भी बड़ी हैरानी की बात ये हुई कि 500-500 रुपए के कई नोट सड़क पर पड़े थे लेकिन कोरोना के खौफ से किसी ने उन रुपयों को हाथ नहीं  लगाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे ऐहतियात के साथ रुपयों को सैनेटाइज कराकर एकत्रित किया और अपने साथ ले गई।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रविवार दोपहर एक बजे के दरम्यान कोलेगांव निवासी सुनील चौरसिया नामक एक युवक अपनी बाइक से देसाई नाका, पालवा, लोढ़ा के पास की सड़क से गुजर रहा था कि अचानक उसने सड़क पर 100, 500 के हजारों नोट गिरे देखा। बाइक से नीचे उतरने पर वहां खड़े लोगों ने सुनील को बताया कि अभी-अभी एक कार यहां से गुजरी है और उसमें बैठे लोगों ने ये रुपए फेंके हैं। सुनील के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को शक हुआ कि यह नोट शायद कोरोना संक्रमित हो, इसलिए उन लोगों ने रुपयों को छूने के बजाय पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। इस बाबत खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे सतर्कता बरतते हुए सभी नोटों को पहले सैनेटाइज कराए और उसके बाद नोटों को इकठ्ठा करावकर साथ ले गई। प्रत्यक्षदर्शी सुनील चौरसिया ने बताया कि हमें यह पता नहीं है कि उक्त रुपए किसने फेंके और इसके पीछे उसका क्या मकसद था लेकिन पुलिस परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। कल्याण के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसारे ने बताया कि अभी तक इस बाबत हमें कुछ जानकरी नहीं मिली है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading