‘जयललिता’ का ‘बायोपीक’ – लीड रोल में ‘कंगना’ का फर्स्ट लुक, मेकअप देख सोशल मीडिया यूजर हैरान.!

अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ से कंगना रनोट का फर्स्ट लुक शनिवार को रिलीज किया गया। यह दिवंगत एक्ट्रेस और राजनेता जयललिता की बायोपिक है। कंगना इसमें लीड रोल प्ले कर रही हैं। उनकी बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और करीब डेढ़ मिनट का टीजर शेयर किया है, जिसमें जयललिता के एक्टिंग और राजनीतिक करियर की झलक दिखाई गई है।

रंगोली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, “दिग्गज को हम जानते हैं, लेकिन कहानी अभी कहनी बाक़ी है। पेश हैं कंगना रनोट ‘थलाइवी’ के रूप में।” हालांकि, इसमें कंगना के लुक का जमकर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके मेकअप को देखकर हैरान हैं, जो काफी अजीब लग रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading