उसी कमरे में हुई थी बात, जहां ‘बाला साहेब’ देते थे ‘मोदी’ को ‘आशिर्वाद’.!

??? ?? ??????????? '????? ???? ?????' ?? ????? EMAIL ??????, 9892746387 ?? ?????? ?? ?? ???? ???...

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापठक के बाद भले ही सरकार बनाने की कवायद चल रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा गुरूवार को किया गया खुलासा स्पष्ट करता है कि कहीं ना कहीं भाजपा-शिवसेना गठबंधन की मिटिंग में भाजपा नेतृत्व से ही चूक हुई है। संजय राऊत ने अडिग खुलासा किया कि भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले पर बात हुई थी। उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच यह बात जिस कमरे में हुई थी, वह सामान्य कमरा नहीं है। वह पूज्य बालासाहेब ठाकरे का कमरा है, जिसे हम मंदिर मानते हैं। हम बालासाहेब की कसम खाते हैं। हम झूठ नहीं बोल रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना प्राण जाए, पर वचन न जाए वाले सिद्धांत की पार्टी है। यह महाराष्ट्र के सम्मान की बात है। ये वही कमरा है, जहां से बालासाहेब नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया करते थे। यह वही कमरा है जहां से विश्व में कोई भी नेता आता है तो चाहता है कि उस कमरे में बालासाहेब का नमन करे। राउत ने कहा- हमने मोदी जी के नाम पर वोट मांगे हैं। वे देश के सबसे बड़े नेता हैं। हम उनका हमेशा आदर करते रहेंगे। हम मोदी जी से उतना ही प्यार करते हैं, जितना देश के कार्यकर्ता और जनता करती है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading