सरकारी नौकरी का पेपर लीक तो चलिये सलाखों में.!

“मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करना चाहूंगा कि जो लोग युवाओं के भविष्य के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”कोलकाता के एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक कौशिक कुमार कर ने 28 मई को वाराणसी में पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पेपर लीक में अपनी भूमिका का खुलासा होते ही कटियार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कटियार सहित ७ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हम निश्चित रूप से अनियमितताओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले शासन के दौरान, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं थीं लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं चलेगा” ऐसी हुंकार राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भर दिया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2018 के पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा कुछ गिरफ्तारियां किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।


खैर..जगजाहिर हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नकलविरोधी अध्यादेश लाकर एक नये भारत की परिकल्पना नींव रखी थी तो स्कूलों – कालेजों में चुटकेबाजी बंद हो गई लेकिन अब तो योगीराज में सरकारी नौकरी का पेपर ही लिक है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading