पोयसर नदी का सिफ्टिंग घोटाला, नेताओं के लोगों को मिल रहा मुफ्त का ‘मसाला’

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के एकता नगर परिसर से गुजरने वाली पोयसर नदी के सिफ्टिंग में नया घोटाला सामने आ रहा है पहले तो मनपा ने स्थायी नेताओं से मिलीभगत कर सिफ्टिंग मामले मे अपात्रों को पात्र कराने का खेल खेला और अब नेताओं के पंटरों को खुश करने के लिए उन्हें घर देने का काम किया जा रहा है जिससे उन्हें मुफ्त मे मसाला मिल रहा है। वार्ड क्र. ३१ के अतंर्गत लालजी पाड़ा, जनता कॉलोनी में पोयसर नदी को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा दिवार बनाकर बगल से रोड निकाला जा रहा है जिसमें रोड कटिंग में घर आने की बात कहकर फर्जी लोगों को फर्जी तरीके से घर दिलाया जा रहा है। इनमें से तो कुछ ऐसे भी मामले है जिनका अवैध निर्माण २०११ में किया गया जिनकी शिकायत नेताओं ने की थी अब उन्हीं के इशारे पर अपात्रों को पात्र बताकर एक मोटी रकम लेकर घर दिया जा रहा है। अनेक सामाजिक संगठन द्वारा मामले का खुलासा करने पर उन्हें गुमराह करने वाली जानकारी दी जा रही है। हालांकि यह संस्थाये भी हार मानने वाली नहीं है और जल्द ही मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी की जा रही है। सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन ने अपने वकील के माध्यम से संबंधित विभाग और अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। लेकिन उसे भी ठेंगें पर मार दिया गया। अब उसी नोटिस के आधार पर मामला अदालत मे ले जाया जाएगा।

<script data-ad-client=”ca-pub-1208980318861029″ async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script&gt;

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading