कर्मचारियों का किया समर्थन तो दर्ज कराया हफ्ता वसूली का मामला पत्रकार सहित दो गिरफ्तार

वसई (सं. भा.)। हफ्ता वसूली के मामले में पुलिस ने एक दैनिक मराठी के पत्रकार व उसके साथी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि संपादक के खिलाफ वसई तालुका के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई अपराधिक मामले दर्ज है।

जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पालघर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रवी किशोर गठना (३३) स्टेटस बिल्डिंग प्लॉट १२, जय हिंद सोसायटी, विलेपार्ले निवासी की सातीवली क्षेत्र में श्रीकृष्णा फायरब्रीकेटर्रस प्रा. लि. की कंपनी है, जिसमें काम करने वाले १९ कर्मचारियों ने किसी कारण से नौकरी छोड़ दी।

एक महीने का वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दैनिक मराठी पेपर के संपादक कैलाश राजाराम रांगणेकर (३८) व साथी मारुती (५७) से संपर्क किया। ६ मई को दोनों ने कंपनी मालिक को फोन कर कहा कि १९ कर्मचारियों का ३० दिनों का चेतन व १० पर्सेंट अधिक देना होगा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। साथ ही दोनों ही दोनों ने कंपनी में एक कर्मचारी से गाली-गलौज व मारपीट के कंपनी बंद करने की धमकी दी। जिसकी शिकायत कंपनी मालिक ने दोनों के खिलाफ स्थानीय वालीव पलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरपÌतार कर लिया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading