सांस्कृतिक मंच ‘आल्हा’ – अहमदाबाद में उत्तर भारतीयों का जमावड़ा, दिग्गज नेताओं की शिरकत..

अहमदाबाद में ‘उत्तर भारतीय विकास मंच’ द्वारा २२ सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम (आल्हा) का सफल मंचन संपन्न हुआ। इस दौरान मंच द्वारा आमंत्रित अतिथियों में जगदंबिका पालजी (सांसद डुमरियागंज एवं नगर पंचायत संसदीय समिति के चेयरमैन व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ), अमरजीत मिश्रा (महाराष्ट्र में अति लोकप्रिय नेता व महाराष्ट्र में बसने वाले उत्तर भारतीयों के परम हितेषी, दर्जा प्राप्त मंत्री महाराष्ट्र सरकार व महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के महासचिव) गोवर्धन भाई झडफीया (उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गुजरात व पूर्व गृह मंत्री गुजरात सरकार, तथा व भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश), हसमुख पटेल (अहमदाबाद के अति लोकप्रिय नेता व सांसद अहमदाबाद पूर्व), अभिनव सिंह ( माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित, राष्ट्रीय पंचायत परिषद के महासचिव), सी.पी. ठाकुर (पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में राज्यसभा के सांसद ) के सुपुत्र दीपक ठाकुर किसान मोर्चा प्रभारी) एवं अन्य उपस्थित विशेष अतिथियों ने समय निकालकर शिरकत किया। जिसके लिए उत्तर भारतीय विकास मंच के सभी पदाधिकारी व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर तथा महासचिव मनीष मनीष सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष अभय सिंह राजपूत, कोर कमेटी के राम प्रताप सिंह चौहान (जुंगी भाई), कमलाकर सिंह, प्रेमसिंह, प्रेम सागर तिवारी के अलावा कार्यक्रम के संयोजक जीतू गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, डॉ मनीष दुबे जी, महावीर पासवान, राजू राठौड़, हरकेश सिंह, डॉक्टर हाकिम सिंह, डॉक्टर विजय विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, प्रियंक मिश्रा, सुरेश गुप्ता, हरकेश सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए महानुभावों किए गए सकारात्मक प्रयासों द्वारा इस सांस्कृतिक प्रोग्राम का हमारी आशा से भी बेहतरीन एंव भव्य आयोजन पर आभार प्रकट किया। उत्तर भारतीय विकास मंच के कोर कमेटी तथा संयोजक कमेटी के सदस्यों ने आशा व्यक्त किया है कि भविष्य में भी सभी का इसी प्रकार से योगदान एंव सहयोग मिलता रहेगा।

विधायक परिवार में ही करोड़ो का ठेका- यूपी के भदोही विधायक ने ठेकेदार भतिजे-बेटे के व्यापार की दुहाई देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही खुद दर्ज करवाया FIR, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही-औराई में ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी १० करोड़ की कार्ययोजना पर दिया जांच-पड़ताल का आदेश…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading