प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
भिवंडी :- अपने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के प्रयासो को जारी रखते हुए टोरेंट पॉवर लिमिटेड ने बुधवार दि.
21/ 08/ 2019 को भिवंडी के अपने सभी ग्राहक सेवा केंद्र में जनता दरबार का आयोजन किया।
बिजली आपूर्ति/बिल संबंधित किसी भी प्रश्नों के लिए उपभोक्ताओं को जनता दरबार में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दरबार के टोरेंट पॉवर के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजुद थे। कई उपभोक्ताओं ने अपने बिजली सबधी प्रश्नों के बारे मे दरबार में भाग लिया और दरबार मे उपस्थित वरिष्ठ अधिकारायों के साथ उनके प्रश्नों/चिंताओं पर चर्चा करने का अवसर लिया। टोरेंट अधिकारियों ने न केवल उपभोक्ताओं के समस्या का समाधान किया बल्कि इस अवसर का उपयोग एक जागरूकता निर्माण अभियान के रूप में किया, जहा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड के भीतर लोड के रख रखाव पावर फैक्टर रिफड, और अप्रेल 2020 से केव्हीएएच
सीलिंग जैसे विषय उपभोक्ताओं को समझाए।
टोरेंट पॉवर के वरिष्ठ अधिकारीयो ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के दरबार का आयोजन नियमित किया जाएगा।


