डोंबिवली स्टेशन है गवाह, जच्चा-बच्चा है स्वस्थ.!

प्रमोद कुमार :-ठाणे

डोंबिवली स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने पर जहां मानवता जगी, वहीं अब जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की खबर से आरपीएफ-जीआरपी में खुशहाली है।
गौरतलब है कि महिला खड़वली से सीएसटी 6-27 बजे की लोकल से कामा अस्पताल के लिए जा रही थी। इसी दौरान महिला के पेट में अधिक दर्द होने के कारण यात्रियों ने उसे डोंबिवली स्टेशन पर उतार दिया। प्लेटफार्म 3 पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक एम.बी. हिवाले तथा महिला होमगार्ड सुनीता सपकाल ने यात्रियों की मदद से प्लेटफार्म पर रखे बेंच पर लिटा दिया।

हिवाले ने इसकी सूचना उपनिरीक्षक आदेश कुमार को दी। आदेश ने सीनियर पीआई हरफूलसिंह यादव को उक्त मामले से अवगत कराया।

यादव के दिशानिर्देश पर आदेश कुमार ने अन्य आरपीएफ स्टाफ व जीआरपी तथा यात्रियों की मदद उक्त महिला की मदद की। बताया गया कि जैस्मिन सब्बीर शेख (29) वर्षीय महिला लोकल से कामा अस्पताल मुम्बई जा रही थी। बुधवार को सवेरे लगभग 7 बजे अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने वाली वन रूपी क्लीनिक को संपर्क किया। जहां डाक्टर ने जांच कर शास्त्री नगर मनपा अस्पताल डोंबिवली में भेज दिया। जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading