दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या १५ लाख की लूट आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (सं.भा.)। मालाड में सोने का गहना बनाने के एक कारखाना मालिक की हत्या कर दी गयी। दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृत कारखाना मालिकका रिलेटिव बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश एवं लूट के उद्देश्य से कारखाना मालिक की हत्या की। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपए के गहने एवं नकदी बरामद किया है। कारखाना मालिक और हत्यारा एक दुसरे के दोस्त थे।

मालाड (पूर्व) के खोत कुआ रोड स्थित चाल में नितेश सोनी रहते थे और घर के पोट महले पर सोने एवं चांदी के गहने बनाने का कारखाना चलाते थे। गर्मी की छुट्टियां मनाने नितेश का परिवार राजस्थान स्थित अपने  मूल गांव गया हुआ था। ११ मई की सुबह रिश्तेदारों ने घर के पोट महला स्थित कारखाने की खिड़की में खून से लथपथ पड़े देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। दिंडोसी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और नितेश को पास के अस्पताल में ले गयी, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितेश के दाहिनी आंख में चाकू घोंप दिया गया था। आंख से खून अधिक जाने से मौत हो गयी थी।

दिंडोशी पुलिस स्टेशन का मामला

उत्तर प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश प्रधान और परिमंडल १२ के पुलिस उपायुक्त विनयकुमार राठोर के मार्गदर्शन में दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजाराम वनमाने, पुलिस निरीक्षक गणेश पवार, मनोहर शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय जाधव, पाचिल म्हस्के, उप निरीक्षक मच्छिंद्र जाधव, शिंदे एवं पाटिल की टीम मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने नितेश के घर कारखाने में आने – जाने वालों से पूछताछ शुरु की। इसी दौरान पुलिस को रिलेटिव हेमंत सागरमल सोनी (२८) के विषय में जानकारी मिली कि वह वारदात से पहले नितेश के घर आया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो हर बार वह अलग अलग बयान दे रहा था। पुलिस का शक उस पर गहराता गया। जब हेमंत से कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading