मुंबई (सं.भा.)। कांदिवली के लाल जी पाड़ा में ४८ इंच व्यास की पाइप लाइन फूटने से कांदिवली, चारकोप, गोराई एवं बोरिवली के कई इलाकों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगभग २४ घंटे बाद रविवार को शाम ५ बजे मरम्मत का कार्य पूरा होने पर जलापूर्ति बहाल हुई। लाल जि पाड़ा लिंक रोड पर ४८ इंच व्यास की पाइप लाइन में १२ इंच का क्रास कनेक्शन दिया गया है। ४८ इंच की पाइप लाइन काफी अधिक जर्जर होने की वजह से शनिवार को शाम फुट गयी. जिसकी वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आर /साउथ वार्ड के सहायक आयुक्त को दी।
सूचना मिलने पर जल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. पाइप लाइन फूटने से गोराई, न्यू एमएचबी कालोनी, चारकोप, पोयसर, ईरानीवाड़ी, लालजी पाड़ा, गांधीनगर, इस्लाम कंपाउंड, एकता नगर, नीलकंठ नगर, अभिलाष नगर सहित अन्य इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गयी है।
आर / साउथ वार्ड के साहयक जल अभियंता के मुताबिक रविवार को शाम पाइप लाइन का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गयी.


