पुलिस अधिकारी को ७०० का दंड

मुंबई (सं.भा.)।  मुंबई पुलिस के आर्म्स डिपार्टमेंट में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना भारी पड़ा। उस पर ७०० रुपए दंड की कार्रवाई की गई है। पुलिस उप निरीक्षक का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का विडियों वारयरल हो रहा हैं। मुंबई पुलिस के आर्म्स डिपार्टमेंट में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक गोरेगांव (प.) एसवी रोड पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे.

इतना ही नहीं, उप निरीक्षक ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हुए गोरेगांव (प.) के एसवी रोड स्थित राम मंदिर स्थित सिग्नल को तोड़ते हुए  आगे बढ़ गया. ट्वीटर एवं इंस्ट्राग्राम पर Rev It Up (@BhatkarHardik) अकाउंट से उप निरीक्षक के बिना हेलमेट गाड़ी चलाते और सिग्नल तोड़ने का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दूसरा बाइक चालक उप निरीक्षक से पूछताछ कर रहा है कि आप का हेलमेट किधर है, तो पुलिस अधिकारी उससे यह कहते हुए आगें बढ़ जाता है कि तुम्हें यह पुछने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading