निर्माणाधीन मकान से सरिया चुरा ले गये थे चोर, पुलिस ने धर दबोचा



◆भदोही जनपद के थाना दुर्गागंज पुलिस द्वारा आवेदक के निर्माणाधीन मकान के सामने रखे सरिया में से, एक कुंटल सरिया चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का एक कुंटल सरिया किया गया बरामद

भदोही जनपद के थाना दुर्गागंज पर आवेदक सुमित कुमार शुक्ल पुत्र स्व० सूर्यमणि शुक्ल (निवासी ग्राम गडौरा, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही) द्वारा सूचित किया गया था कि दिनांक 20/21 फरवरी को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे निर्माणाधीन मकान के सामने रखे सरिया मे से मेरे ही गाव के किसन कुमार पुत्र नन्द कुमार व रत्नेश कुमार पुत्र राम प्रसाद व कलेक्टर पुत्र नन्दलाल निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही के द्वारा करीब एक कुण्टल सरिया चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0 स0 22/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।

अभिमन्यु मांगलिक (पुलिस अधीक्षक भदोही) द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में, शुभम अग्रवाल (अपर पुलिस अधीक्षक भदोही) के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.03.2026 को थाना दुर्गागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुअस 51/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों को गडौरा मोढ़ तिराहे से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का एक कुंटल सरिया बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

पूछताछ का विवरण:- आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ‘दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि करीब दो बजें हम तीनों लोग व मेरे ही गांव के इन्द्रजीत उर्फ नान्हक पुत्र दयाराम ने मिलकर अपने ही गाँव के सुमित कुमार शुक्ला पुत्र स्व. सुर्यमणि शुक्ला के नवनिर्मित मकान से दो बण्डल सरिया चोरी कर लिया था और चोरी किये गये सरिया को इन्द्रजीत के झोपड़ी के अन्दर रख दिये थे। जिसे आज हम लोग बेचने वाले थे। कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया है।’

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1.किशन कुमार पुत्र नन्द कुमार निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र करीब 19 वर्ष।
2.रत्नेश कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र 26 वर्ष।
3.कलेक्टर पुत्र नन्दलाल निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र 21 वर्ष।
4.इन्द्रजीत उर्फ नान्हक पुत्र दयाराम निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज भदोही उम्र 27 वर्ष।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
रत्नेश कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र 26 वर्ष।
1.मु0अ0सं0-31/2019 धारा 323, 427, 504, 506 भा0द0वि0 थाना दुर्गागंज जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0-32/2022 धारा 323, 325, 354, 452, 506 भा0द0वि0 थाना दुर्गागंज जनपद भदोही

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि.रवीन्द्र प्रसाद गुप्ता, उ.न.सूरजबली वर्मा, उ.नि. अशोक कुमार, हे. कां. मुलायम सिंह यादव, कां0 रामप्रवेश गोस्वामी, कां. नीरज कुमार थाना दुर्गागंज का समावेश रहा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading