स्वतंत्रता सेनानी की १६वीं पुण्यतिथि – आजीवन नहीं किए थे, सिद्धांतों से समझौता…

‌गरीबों किसानों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधानपरिषद सदस्य बाबू पारसनाथ मौर्य की १६वीं पुण्यतिथि मनायी गई. जहां १००१ बार गायत्री मंत्र जाप करते हुए हवन किया गया, वहीं भदोही जिला में श्रद्धांसुमन अर्पित करने वालों की संख्या हजारों में रही।

भदोही जनपद के जंगीगंज (घनश्यामपुर) में पुण्यतिथि आयोजन पर माल्यार्पण करके जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं उनके उनके कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों पर भी प्रकाश डाला गया। पूर्व मंत्री एवं औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि बाबू पारसनाथ मौर्य जी आजीवन गरीबों वंचितों और शोषितों के लिए समर्पित रहें एवं हमेशा मदत किया करते थे. इसी तरह पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ ने आदरांजली व्यक्त करते हुए याद किया कि बाबू पारसनाथ जी आजीवन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किए और गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर रहें. नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानपुर धनश्याम गुप्ता ने कहा कि बाबू पारसनाथ जी जैसा सरल और सादगी से भरा राजनीतिक जीवन आज के दौर में कम ही देखने को मिलता है। कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रमोद चन्द मौर्य, डा० अश्वनी मौर्य, महिला नेत्री रेनू पांडेय, सुबेदार विद्याशंकर तिवारी, संन्दीप मौर्य सहित पुण्यतिथि दिवस पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने दिनभर में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading