दबंगों के इशारे पर लिखा, पीड़ित पर फर्जी FIR…अब ‘कोतवाल’ सहित 8 पर चलेगा मुकदमा.!

Pict. By Google support....

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) में कर्वी कोतवाली पुलिस को दबंगों से सांठगांठ करना भारी पड़ गया है. SC/ST कोर्ट ने कर्वी कोतवाल पंकज पांडेय और 2 सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखने का आदेश दे दिए हैं. पुलिस पर आरोप है कि उसने दबंगों से सांठगांठ कर पीड़ित युवक के घर से न सिर्फ ट्रैक्टर उठवा लिया, बल्कि इसके बाद ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए पैसे की भी मांग की. मामले में पीड़ित युवक की किसी पुलिस अफसर ने नहीं सुनी आखिरकार उसने कोर्ट की शरण ली.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर में रहने वाले चंदन नाम के युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी भगवान दीन पटेल नाम के व्यक्ति से उसका जमीनी विवाद चल रहा था. भगवान दीन उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाह रहे थे. . दबंग आरोपियों ने कर्वी कोतवाली पुलिस से सांठगांठ कर पुलिस की ही मौजूदगी में पीड़ित युवक के घर से जबरन बिना वजह उनका ट्रैक्टर ले जाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया. ये पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। 
यही नहीं कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर पीड़ित से पैसे की डिमांड करने लगी, तब पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की. लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी. आखिरकार पीड़ित युवक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो कोतवाली पुलिस ने उल्टा पीड़ित युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया. मामले में अब SC/ST कोर्ट गंभीर रुख अपनाते हुए कर्वी कोतवाल पंकज पांडेय समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर विवेचना करने के आदेश दे दिए हैं. वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading