घर वालों ने ६२ लाख में बेचा, २३ साल की उम्र में दो बच्चों की माँ बनी, इस घिनौने काम से सालाना २.३ करोड़ कमाई…

दो बच्चों की मां कहती है कि उसे डर लगता है कि अगर उसने पति और परिवार वालों की बात नहीं मानी तो, उसे बच्चों से अलग कर दिया जाएगा। लंदन के एक घर में महिला आठ अन्य लोगों के साथ रहती है। महिला ने कहा- “मैंने जिनके पैसे चुराए हैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं एक अच्छी महिला हूं। मैं जो कर रही हूं वह नहीं करना चाहती। इस काम को छोड़ना चाहती है, लेकिन यह असंभव लगता है। उसने कहा कि वह अपनी कम्यूनिटी की अन्य लड़कियों को सचेत करना चाहती है।”

एक 23 साल की महिला ने खुलासा किया है कि ब्रिटेन में पॉकेटमारी करके वह औसतन 19 लाख रुपये हर महीने कमाती है। महिला ने कहा कि बीते एक साल में उसने 2.3 करोड़ रुपये चोरी किए। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कहा कि उसे घर वालों ने 62 लाख रुपये में शादी के लिए बेच दिया था। मूल रूप से बुल्गारिया की रहने वाली महिला ने कहा कि लाखों रुपये चोरी से कमाने के बावजूद उसके पास रुपये नहीं रहते। चोरी से लाए गए रुपयों को उसे अपने पति को सौंपना पड़ता है। महिला ने कहा कि 14 साल की उम्र में ही उसे पैरेंट्स ने बेच दिया था।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading