भदोही जनपद की ऊंज थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी पवन बिंद को आखिरकार धर दबोचा, जिससे नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद भी किया है।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से प्रसारित जानकारी के मुताबिक डा.मीनाक्षी कात्यायन (पुलिस अधीक्षक, भदोही) द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, जिस क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन कुमार बिन्द पुत्र अशोक कुमार निवासी कंचनपुर (थाना ऊँज, जनपद भदोही) उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक-19.06.2024 को मुखबिर की सूचना के आधार पर वहिदा मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया।
थाना ऊँज क्षेत्र अंतर्गत वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में दिनांक – 08.06.2024 को थाना स्थानीय पर मुअसं -42/2024 धारा-363,366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी।



