विपुल पांडेय..✒️
लखनऊ – कोच्चि व रायपुर की फ्लाइटें जहां बंद हो चुकी हैं, वहीं अब लखनऊ से जयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट पहली अगस्त से बंद हो रही है। एयरलाइंस ने टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट को दूसरे रूट पर चलाने की तैयारी है।इंडिगों एयरलाइंस से मिली जानकारी के मुताबिक अमौसी एयरपोर्ट से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई 451 अमौसी से शाम 4.30 बजे रवाना होकर एक घंटे 20 मिनट में शाम 5.50 बजे पहुंचती है। जयपुर से लखनऊ आने वाली 6ई 454 विमान शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर शाम 7.35 बजे अमौसी पहुंचता है। पहली अगस्त से इसकी बुकिंग बंद कर दी गई है। हालांकि, लखनऊ जयपुर रूट पर अभी एयर इंडिया की चल रही है। सूत्र बताते हैं कि रूट पर पैसेंजर नहीं मिलने की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है
लखनऊ से जयपुर नो फ्लाईट, १ अगस्त से बुकिंग बंद.!


