मुंबई (सं. भा.)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनको मंत्रिपरिषद ने पिछले ५ वर्ष में विदेशी और घरेलू यात्रा पर ३९३ करोड़ रुपये खर्च किए। महानगर के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आरटीआई दायर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद द्वारा मई २०१४ से अब तक कुल विदेशी यात्रा खर्च और घरेलू यात्रा खर्च की जानकारी मांगी थी।
मोदी सरकार ने दिसम्बर २०१८ में राज्यसभा में विदेशी यात्रा खर्च पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि चार्टर्ड विमानों, विमानों की देखरेख और मोदी की विदेशी यात्रा के दौरान के हॉटलाइन सुविदाओं पर जून २०१४ से २०२१ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे पर २६३ करोड़ रुपये खर्च किए जबकि घरेलू दौरे में ४८ करोड़ रुपये खर्च हुए।


