अवैध पार्किंग पर कार्रवाई को लेकर पुलिस से हाथापायी दो भाई हुए गिरफ्तार।

मुंबई (सं. भा.)। सड़क पर दुकानदारों और रिक्शावालों द्वारा किए गए अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इस बात से खफा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का व्यवसाय करने वाले दो भाईयों ने दबंगई दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिस की ही पिटाई कर दी। इस हमले के विरोध में कांदिवली ट्रैफिक डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विठ्ठल शिंदे द्वारा दोनो भाईयों के खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद दिनो को गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार कांदिवली (प), के चरकोप स्थित हिंदुस्थान नाके पर स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर वहाँ के दुकानदारों और रिक्शा वालों द्वारा किए जाने वाले अवैध पार्किंग की शिकायत कांदिवली डिवीजन के ट्राफीक पुलिस को मिल रही थी। शिकायत के आधार पर ही ट्रैफिक पुलिस टीम अपने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विठ्ठल शिंदे के नेतृत्व में यहाँ पहुँची थी। अवैध पार्क किए गए गाड़ियों के टायर में पुलिस वाले क्लिप लगा रहे थे। तभी पलास्टर ऑफ़ पेरिस का व्यवसायी शमशाद खान (25) वहाँ पहुंचा और शिंदे से झगड़ा करने लगा। उनके मना करने पर शमशाद हाथापाई पर उतर आया और शिंदे को कई थप्पड़ मारे। गाड़ियों में क्लिप लगा रहे पुलिस वाले जब तक घटना स्थल पर पहुँचते उनसे पहले उसका बड़ा भाई फरजाद खान भी पहुँच गया और दोनो ने शिंदे पिटाई कर दी। बाद में पुलिस वालों ने दोनो को पकड़ कर कांदिवली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दोनो को गिरफ्तार कर सरकारी काम में बाधा और सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर कांदिवली पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading