कई महीनों बाद ही सही, लौट आईं चेहरे पर मुस्कान…

प्रमोद कुमार :-कल्याण 

डोंबिवली पूर्व के ठाकुर सभागृह हाल में पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। परीमंडल ३ अंतर्गत पुलिस ने चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए चोरी हुआ सामान नागरिकों को वापस लौटाया। जिसमें मोटरसाइकिल, मंगलसूत्र, मोबाईल फोन, सोने के आभूषण आदि वस्तुओं का समावेश है। ऐसे में भले ही महीनों बाद ही सही लेकिन कुछ हद तक उनकी खुशियां लौट आईं, जिनका सामान मिल गया।

मंत्री रविंद्र चौहान सहित पूर्व प्रादेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले, परिमंडल ३ के डीजीपी विवेक पानसरे, कल्याण के एसीपी अनिल पोवार, डोंबिवली के एसीपी दिलीप राउत सभी पुलिस थानों से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहायक पुलिस निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्म और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य था नागरिकों को उनका चोरी हुआ सामान वापस लौटाना। परिमंडल ३ में चोरी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में लिप्त आरोपियों को पकड़कर गहरी जांच पड़ताल करके पुलिस ने चोरी के गुनाहों का पर्दाफाश किया। इस अवसर पर चोरी हुए मोटरसाइकिल, मंगलसूत्र, मोबाईल जैसे कीमती वस्तुएं नगदी सहित कुल मिलाकर ८0 लाख का सामान पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ नागरिकों के सुपुर्द किया है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading